नई दिल्ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक,दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन की टीम ने भारत से भागे ललित मोदी के भाई समीर मोदी को अपहरण और दुष्कम के आरोप में गिरफ्तार किया है। समीर मोदी एक बड़े उद्योगपति हैं।फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत बयान अभी तक सामने नहीं आया है। सिर्फ इतना ही कहना है कि मामले में जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू की जांच जारी है और आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। वे दिल्ली से बाहर जाने वाले थे। शहर से बाहर जाने वाले थे।सूत्रों का कहना है कि यह मामला दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने से जुड़ा है। जहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है।
