सख्त बंदोबस्त के बीच परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा

जनपद में 70 169 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 119 परीक्षा केंद्र

मथुरा। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में कल 70 169 परीक्षार्थियों के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सचल दल परीक्षा केन्द्रोंकी दौड़ लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पाली में हाई स्कूल कंप्यूटर एवं शाम की पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि दूसरे दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के कारण केंद्र व्यवस्थापकों को अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी ।

परीक्षा के दौरान सचल दल प्रभारी अपनी टीम के साथ केन्द्रों पर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने आजाद दर्जन से अधिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने वृंदावन एवं मथुरा के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सचल दल को परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती मिली।

परीक्षा केदो की निगरानी कर रहे 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट

परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए जिलाधिकारी द्वारा 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो सेक्टर के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केदो का निरीक्षण कर निरंतर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

119 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

जनपद में बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए 119 परीक्षा केन्द्रों पर केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने के साथ ही 119 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। ताकि परीक्षा को शासन के दिशा निर्देश अनुसार बगैर किसी व्यवधान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

Share.
Exit mobile version