टूंडला, 10 जुलाई 2025 – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत सेवा आश्रम कोटकी (एटा रोड टूंडला) एवं मंगलम विहार स्थित रामानुज आश्रम पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सुदूर क्षेत्रों से आए प्रमुख संत, कथावाचक एवं भगवताचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आचार्य सुशील जी महाराज और भागवताचार्य अखिलेश कुमार चतुर्वेदी जी महाराज का पुष्पमाला पहनाकर और फलादि भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित भक्तगणों ने गुरु की महिमा पर चल रही धार्मिक प्रस्तुतियों का आनन्द लिया। इस महोत्सव के अंतर्गत जिले के सभी 17 मंडलों में भी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, ठाकुर तेजवीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामेंद्र शर्मा, अनिल दीक्षित, शशांक प्रताप सिंह, गौरव सिसोदिया, अंकित पाठक, लालू ठाकुर, राहुल और कंचन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया।
