Samay Bhaskar Mumbai –हर किसी को मैदान पर क्या चल रहा है इससे ज्यादा ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा है। इसको जानने की बहुत दिलचस्पी होती है। जब कभी भी ऐसे बातें पब्लिक होती हैं क्रिकेट और खिलाडियों के फैंस बड़े मज़े से इनको सुनते हैं। ऐसी ही परदे के पीछे की गपशप लेकर आ रहा है। नाइट्स डगआउट” पॉडकास्ट के साथ टीम के अंदर की काम से जुड़ी बातों को जानने के लिए तैयार हो जाइए। यह टीम KKR की लेटेस्ट ऑफरिंग है। बता दें कि यह सात-एपिसोड वाला पॉडकास्ट आज लॉन्च हो रहा है। हास्य अभिनेता साइरस ब्रोचा होस्ट कर रहे हैं।

नाइट्स डगआउट” के हर एपिसोड में कई बड़े नाम शामिल होंगे। इसमें बड़े ध्यान से KKR के खिलाड़ियों को सपोर्ट स्टाफ के साथ बतौर ग्रेट मैच किया गया है। ये जोड़ियां मैदान के अंदर और बाहर अपने अनुभव शेयर करेंगे, जिसमें मजेदार कहानियां और दिल को छू लेने वाले पल शामिल होंगे।नाइट्स डगआउट” के पहले एपिसोड में गौतम गंभीर और मनीष पांडे नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस दौरान साइरस ब्रोचा के साथ खुलकर बात किया है, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और KKR के साथ अपने अनुभव को बताया है ।

सुनील नरेन के शानदार परफॉर्मेंस के बारे में पूछे जाने पर गौतम ने इंदौर में अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच को याद किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 7-8 गेंदों में ही उन्हें पता चल गया था कि नरेन T20 क्रिकेट में लीजेंड बन जाएंगे।” गंभीर ने आईपीएल जीतने के बारे में भी अपना अनुभव बताया , “हमेशा सबसे टैलेंटेड टीम ही आईपीएल नहीं जीतती। सबसे ज्यादा साहस रखने वाली और आखिर तक लड़ने को तैयार टीम ही सफल होती है।”

गंभीर ने KKR के को-ओनर लिक शाहरुख खान के बारे कहा, “मैंने कई बार कहा है कि वो अभी तक के मेरे आईपीएल के सफर में सबसे अच्छे टीम ओनर हैं। कप्तान के रूप में मेरे सात साल के दौरान, हमने कभी भी क्रिकेट के बारे में सात मिनट की बातचीत भी नहीं की।” मुश्किल समय में मैंने खुद को टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया था। मैंने शाहरुख खान से इस बारे में बात की और उन्होंने बस इतना ही कहा, “जब तक तुम यहां हो, तुम खुद को टीम से बाहर नहीं करोगे।”

मनीष पांडे ने गौतम के बारे में बात करते हुए कहा, “वह टीम में जो एनर्जी लाते हैं, वह असल में प्रेरित करने वाली है। आप उनकी आंखों में देखकर ही देख सकते हैं कि वह कितने सीरियस हैं। वह आखिर तक हर खिलाड़ी का समर्थन करते हैं, जिससे आप टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहते हैं।” मनीष पांडे ने आईपीएल 2014 के फाइनल के बारे में भी बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए वाकई खास दिन था। हमें बड़े स्कोर का पीछा करना था, लेकिन मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ था क्योंकि मैं अच्छी फॉर्म में था। मुझे खुशी है कि हम KKR के लिए जीत हासिल करने में सफल रहे।”

इस पॉडकास्ट में दोनों खिलाडी और भी बहुत कुछ शेयर करने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में आप श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, अभिषेक नायर और दूसरे जैसे मशहूर क्रिकेटरों को सुनेंगे। सात एपिसोड में आपको इन क्रिकेट स्टार्स की ज़िंदगी से जुड़ी दिलचस्प कहानियाँ और जानकारियाँ सुनने को मिलेंगी। 20 अप्रैल से सभी KKR सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और नाइट क्लब प्लस ऐप पर “नाइट्स डगआउट” को सुन सकते हैं । हर बुधवार और शनिवार को दो नए एपिसोड के साथ क्रिकेट के मज़ेदार किस्सों के लिए तैयार हो जाइये।

 

Share.
Exit mobile version