सिनेमा 70mm –जब भी सिनेमा बनाने वाले किसी फ़िल्म के निर्माण की शुरुआत करते हैं। उन सभी के मन में एक ही सबसे बड़ा सवाल सामने आता है कि उनकी बनाई फिल्म जनता को पसंद आयेगी या नहीं। फ़िल्म निर्माण में निर्देशक को सबसे बड़ी कड़ी माना जाता है। वहीं भारतीय सिनेमा के आज के दौर के कुछ ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने आज तक दर्शकों को निराश नई किया।

1-संजय लीला भंसाली – खामोशी से लेकर गंगूबाई तक भारतीय सिनेमा के इस दिग्गज फ़िल्म निर्देशक ने आज तक दर्शकों को निराश नहीं किया। इनकी फ़िल्मो के बारे में कहा जाता है की इनका कहानी कहने का अपना अलग अन्दाज़ हैं। इनकी फिल्मो का संगीत इनकी सफलता की गारंटी माना जाता है। इनकी फ़िल्मो की कहानी इतिहास से प्रेरित होती है। और दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इनकी प्रतीक्षा करते हैं। संजय लीला भंसाली ने आज तक एक भी फ्लॉप नहीं दी है।  उनकी आने वाली फिल्में बैजू बावरा और लव एंड वॉर अभी से ही हिट मानी जा रही हैं।

2-राजकुमार हिरानी – डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने आज तक 6 फिल्में बनाई हैं और उनकी झोली से निकलने वाली सारी फिल्में सुपरहिट रही हैं. फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से लेकर उनकी आखिरी फिल्म डंकी तक ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. राजकुमार हिरानी को हिट मशीन भी कहा जाता है ।

3-एस.एस. राजामौली- बाहुबली से लेकर आरआरआर के निर्देशक को कौन नहीं जानता है। इनकी निर्देशित की गई फिल्में सिनेमा घरों में दर्शकों को निराश नहीं करती है। अभी तक राजमौली ने 10 से ज़्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फ़िल्म आरआरआर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। ऑस्कर पाने में  सफल हुई थी।

4- करण जौहर- इनको अपनी बड़ी बड़ी और महँगी फ़िल्म और स्टार किड को लेकर फिल्मों को लेकर जाना जाता है। कुछ कुछ होता है से लेकर कभी ख़ुशी कभी ग़म तक इन्होंने भी दर्शकों को एक निर्देशक के रूप में कभी निराश नहीं किया है।बेहद कम उम्र से ही करण जौहर ने निर्देशन शुरू कर दिया था। अभी तक 9 फिल्मों का निर्देशन किया है।

5- संदीप रेड्डी वांगा- एनिमल फ़िल्म ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। संदीप रेड्डी वांगा ने अभी तक तीन फिल्में बनाई हैं और तीनों की तीनों ब्लॉकबस्टर रही हैं। जिसमे 2017 में निर्देशक के रूम में अर्जुन रेड्डी से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी । जो की बहुत बड़ी हिट रही थी। इसके बाद उन्होंने 2019 में आई कबीर सिंह बनाई। जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी।

Share.
Exit mobile version