फिरोजाबाद। आगामी त्योहार होली, रमजान और ईद के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया।

इन बैठकों में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने सुरक्षा समितियों, व्यापारियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ सीधा संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग और शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Share.
Exit mobile version