समय भास्कर, फिरोजाबाद। हिंदू समाज की सज्जन शक्ति में जागृति लाने की आवश्यकता है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पंकज खंडेलवाल ने पेमेश्वरनाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए।

रविवार को शहर के गोपीनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंकज खंडेलवाल ने संघ के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पंच परिवर्तन सिद्धांत पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज को संगठित और जागरूक बनने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि मुकुल शुक्ला ने विकसित भारत, स्वामी विवेकानंद के समय के भारत, वर्तमान भारत एवं भविष्य के भारत विषय पर गंभीर विचार प्रस्तुत किए। अन्य वक्ताओं में डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं रामकथा प्रवक्ता संतोष शर्मा तथा रेवती कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम सेठ ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान सहित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता (गोविंद ऑटोमोबाइल्स) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव विश्वनाथ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुकेश त्यागी, अमर सिंह, गौरव, हरिओम, बृजेश, सौरभ, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पार्षद अजय गुप्ता, हरिओम चटनी, संदीप गुप्ता, अनिल, विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version