फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को हिंदू जागरण समिति द्वारा शहर के निकट स्थित बड़े मैदान में भूमि पूजन एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आरएसएस के महानगर प्रचारक शेखर कुमार ने कहा कि यह आयोजन समाज का सामूहिक प्रयास है और इसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में जागरूकता और संगठन को मजबूत करना है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई और सम्मेलन की योजना एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में आरएसएस एवं भाजपा से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version