-पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के नारखी धोकल में शनिवार को ससुर ने दमाद सहित चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है।
नारखी धोकल निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र डोरीलाल की ससुराल थाना शिकोहाबाद के गांव रहचटी में है। शादी के बाद जितेंद्र किन्ही कारणों बस अपनी पत्नी सहित ससुराल रहचटी में रहने लगा। ससुर सुरेश चंद्र से उसके किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह  अपने गांव नारखी धोकल में रहने लगा। आरोप है शनिवार की प्रातः उसका ससुर अपने साथियों सहित नारखी धोकल में आ धमका और गाली गलौज करने लगा। जितेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गए।
ससुर ने अपने दामाद जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसकी मां मीरा देवी, भाई देवेंद्र और बहन निशा कुमारी बचाने आए तो उनके साथ ही उन्होंने मारपीट कर दी। उनके छोटे भाई ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों घायलों का डॉक्टरी परीक्षण सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है।
Share.
Exit mobile version