फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रंजीश बस दो भाइयों ने युवक के साथ मारपीट की। बाद में उस पर फायरिंग कर दी। युवक ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।तिलक नगर निवासी राजा तिवारी पुत्र संजय तिवारी मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे किशन दुबे पुत्र प्रदीप दुबे तथा उसके भाई शिवम दुबे ने रोक लिया।उसके रुकते ही दोनों भाई उसे गालियां देने लगे। राजा ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए।इस दौरान दोनों भाइयों ने तमंचे से उसे पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए
Trending
- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को सम्मानित करने में हरियाणा देश में अग्रणी
- भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को BLO लगा रहे पलीता ?
- साहब बीएलओ नहीं बेलदार बोल रहा हूं
- प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन
- एक देश, एक चुनाव देश के विकास के लिए आवश्यक
- 70वां फिल्मफेयर ,गुजरात में सजेगा सिनेमा का सबसे बड़ा उत्सव
- वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चले सैकड़ों स्वयंसेवक
- संघ स्थापना शताब्दी वर्ष: घोष की ताल पर निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत