समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।रामनगर के समीप पेड़ पर युवक का शव लटका देखा सनसनी फैल गई।शव को देख वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।
पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से उसके बारे में पूछताछ की।आसपास क्षेत्र के लोगों को भी बुलाकर उसके बारे में जानकारी की। काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है उसकी पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा।
Share.
Exit mobile version