– ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत कैमरों को कराया कनेक्ट
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के सहयोग से दृष्टि अभियान के अंतर्गत सदर बाजार में 4 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर रसूलपुर थाने से कनेक्ट कराए गए।
सोमवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल छोटा चौराहा बाजार समिति के द्वारा छोटा चौराहा सदर बाजार में ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक एवं व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगठन के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में छोटा चौराहा बाजार के व्यापारियों द्वारा 4 सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे पर लगवाए गए ।सभी सीसीटीवी कैमरे को थाना रसूलपुर से जोड़ा गया है ।जिससे असामाजिक तत्वों से सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों एवं प्रशासन को सहयोग मिलेगा।
Trending
- भाजपा जिला कार्यकारिणी के सह कार्यालय मंत्री ने दिया इस्तीफा, संगठन में हलचल
- होटलों में ‘ओपन बार’ का खेल: अवैध शराब पार्टियों पर ढीला शिकंजा, पुलिस की भूमिका पर सवाल
- रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल मुंबई में सजेगी फ्रेंच सिनेमा की महफिल
- ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 719 वाहनों के चालान, 3 सीज
- रक्तदान की ‘गंगा’ में 55 युवाओं ने लगाई डुबकी
- बाउंड्रीवॉल जल्द करती दिखेगी विभागीय योजनाओं का गुणगान
- बड़ी खबर: अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहलाएगा राज्य, मोदी कैबिनेट ने नाम बदलने पर लगाई मुहर
- नए श्रम कानूनों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन 25 फरवरी को
