Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»मुम्बई»29 वर्ष बाद मासूम बच्चों का हत्यारा गिरफ्तार ,हत्यारे नाम बदल, बन गये थे भोंदू बाबा
    मुम्बई

    29 वर्ष बाद मासूम बच्चों का हत्यारा गिरफ्तार ,हत्यारे नाम बदल, बन गये थे भोंदू बाबा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarOctober 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    पंकज दुबे/ मीरा-भाईंदर
    सन 1994, मीरा रोड के पेनकरपाडा मे हुई 5 लोगों की निर्मम हत्या के गुत्थी को काशीमीरा के क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने सुलझा लिया है, इन 5 मृतक मे एक 27 वर्षीय महिला और उसके बच्चे शामिल थे | बच्चों की उम्र क्रमशः 5 वर्ष,  3.5 वर्ष, 2 वर्ष थी, जबकि उसमे एक 03 महीने के नवजात शिशु था |
    मीरा रोड में रखे प्रेस वार्ता में क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त
    अविनाश अम्बुरे ने बताया कि उस समय हत्या की वजह मामूली सी चोरी बनी और अनिल सरोज, सुनील सरोज और राजकुमार चौहान ने मिलकर राजनारायण प्रजापति की पत्नी और उसके 4 बच्चों को मार डाला, हत्या के बाद उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद किया और वहां से फरार हो गये थे |
    इस मामले में एक गिरफ्तारी कुछ वर्ष पूर्व ही अविराज कुराडे और इनकी टीम ने की थी, फरार अनिल सरोज और सुनील सरोज कई वर्ष तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा मे छोटे-मोटे कम कर रहे थे, फिर उन्होंने फर्जी तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाये जिसमे अनिल ने अपना नाम विजय रखा और सुनील बना संजय | फिर ये वाराणसी जौनपुर, केराकत ऐसे विभिन्न जगहों पर भोंदू बाबा बनकर  लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे  |
    क्राइम ब्रांच की टीम ने कई दिनों तक उत्तर प्रदेश में इन्हें पकड़ने के लिए अपना डेरा जमाये रखा पर इन्हें कामयाबी नहीं मिली, पुलिस के पास आरोपियों के पुरानी तस्वीर थी जिसकी वजह से इन्हें ढूंढना और भी मुश्किल हो रहा था, फिर पुलिस को विजय और संजय नामक भोंदू बाबा के बारे में जानकारी मिली जो तांत्रिक और झाड-फुक का काम करते थे और लोगों को बेवकूफ बनाते थे, क्राइम ब्रांच यूनिट ने उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स की मदत ली और इन हत्यारो को 7 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया |
    यह कार्य पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे, अपर आयुक्त श्रीकांत पाठक, क्राइम ब्रांच के उपायुक्त अविनाश अम्बुरे, के मार्गदर्शन में  क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे, कैलाश टोकले, प्रशांत गगूर्ड, विजय गायकवाड, पुष्पेंद्र थापा आदि ने किया |
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleलायंस/लियो क्लब ऑफ मुंबई राइजिंग स्टार्स को धमाकेदार अक्टूबर सेवा सप्ताह के लिए प्लेटिनम एवं एक्सीलेंस अवार्ड
    Next Article जन्मदिन के पहले हसमुख गहलोत दिखे वृद्ध आश्रम में

    Related Posts

    बड़े शहरों का मज़ा अब छोटे कस्बों में PVR INOX ला रहा है ‘स्मार्ट सिनेमाज़’, मुज़फ़्फ़रपुर से होगी धमाकेदार शुरुआत

    August 7, 2026

    मुंबई में लॉन्च हुआ भारत का पहला महिला-स्वच्छ स्ट्रीट फ़ूड हब “मौली”

    August 20, 2025

    श्री श्याम उत्सव मंडल ट्रस्ट द्वारा नोटबुक,छाता,पेन एवं स्कूल फीस का वितरण

    June 24, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.