सिनेमा 70 mm मुंबई / Act Abhi – हाल ही में आमिर की एक फिल्म रिलीज़ हुई है और उसको लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है। पहले फिल्म बनाना एक पैशन हुआ करता था ऐसा लोग कहते है। उस समय फिल्म की स्टोरी सबसे बड़ी हीरो हुआ करती थी। तभी तो आज भी वो क्लासिस फिल्मे लोगो के दिलों में राज करती है। लेकिन आज जमाना बदल चुका है। बड़े स्टार्स के पास आज सब कुछ है बस नहीं है तो फिल्म बनाने का वो जज़्बा। क्योकि आज फिल्म दर्शकों के लिए कम पैसे कमाने के लिए अधिक बनाई जा रही है। एक बात साफ़ कर दूँ कि पहले भी फिल्मो से पैसे कमाए जाते थे। एक अब बात बदल चुकी है। चलिए बात करते हैं कि अगर आप बड़े स्टार हैं मीडिया आपके पास है , सारा सिस्टम आपके पास है। तो फिर परफेक्शन के टैग के चलते कोई भी विदेशी फिल्म उठाओ , उसमे बेतुके डायलॉग डालो , फिल्म बना कर दर्शको को चिपका दो। उसके बाद फिर शुरू होता है दर्शकों के द्वारा नकारी गई फिल्म को हिट साबित करने का सिलसिला। हाँ आज कल कुछ ऐसा ही चल रहा है सिनेमा के नाम पर। अब बात ये हो रही है कि ये फिल्म के नाम पर कुछ भी बना कर चिपकाने वाले चतुर हैं या अपनी मेहनत की कमाई से टिकट खरीद कर सिनेमा देखने वाली जनता मुर्ख ।
हाल ही में आमिर खान की फिल्म रिलीज़ हुई है सितारे ज़मीन पर। तो भाइयों और बहनो आप को इस बार भी एक विदेशी फिल्म को हिंदी में बना कर चेप दी गई है। आमिर खान की एक और रीमेक। वैसे आमिर की पिछली फिल्मे जो सुपर डुपर फ्लॉप हुई थी। उसमे ठग ऑफ़ हिंदुस्तान Pirates of the Caribbean की सस्ती नक़ल लगती थी। इसके बाद लाल सींग चड्डा जो की हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम हेंक्स की फिल्म फारेस्ट गंप पर बेस्ड थी। अब एक और फिल्म सितारे ज़मीन पर जो की 2018 में बनी स्पेनिश स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म.चैंपियंस पर आधारित है। एक बात गौर करने वाली है की ये सारी फिल्मे सुपरहिट होने के साथ आज भी देखी जाती है। पर जब भारत में इसी पर बेस्ड फिल्म बनाई जाती है तो वो चाहे उसमे कोई भी सितारा हो सुपर फ्लॉप हो जाती है। ऐसा ही आमिर की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सितारे ज़मीन पर के साथ हो रहा है। वैसे आमिर खान खुद अपनी पेड़ pr के दम पर फिल्म को हिट बुलवाने पर लगे हुआ है । वो भला हो ott का जिसने भारत के सिनेमा को दिलो जान से चाहने वालों के सामने वर्ल्ड सिनेमा के दरवाजे खोल दिये।
अभी आलम तो ये है की जहाँ देखो आमिर खान दिखाई दे रहें है। लम्बे लम्बे इंटरव्यूज चल रहें है अभी एक चैनल को आमिर ने 4 घंटे लम्बा इंटरव्यू दिया है।
एक सवाल, वो भी बड़ा सवाल, ये उठता है की आखिर इन सुपर हिट रीमेक को चुनने के बाद , बड़े से बड़ा स्टार आमिर खान लेने के बाद ये फिल्मे औंधे मुँह एक के बाद एक गिरती चली जा रही है। एक प्रश्न ये है की आखिर आमिर खान किस टाइप के परफेक्शनिस्ट है ? इस बात का निर्णय जनता जनार्दन पर है।
