असामाजिक तत्वों ने नगर की शांत फिजा को बिगड़ने का किया प्रयास
फ़िरोज़ाबाद। असामाजिक तत्वों ने रविवार को सुहाग नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने थाना उत्तर क्षेत्र में कांवरियों के गुजरने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के ऊपर से नॉन वेज का वेस्ट फेंक दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच सफाई कराई। बाद में वहा से कांवरिया निकले। इन पर पुष्प वर्षा की गई। सुहागनगरी की शांत फिजा को कुछ सिरफिरे लोगों ने बिगाड़ने का प्रयास किया। कोटला चौराहा पर फ़लाई ओवर से किसी ने कान्ता होटल के समीप मुर्गे की कटी टांगे फेंक दी।
विदित हो इस मार्ग से भोले बाबा के भक्त कांवर लेकर जाते है। क्षेत्र के लोगों ने वहा गंदगी देखी तो सनसनी फैल गई। वहा काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इस करतूत से लोगों ने काफी गुस्सा व्याप्त हो गया।पता चलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी तथा कई थानों का फोर्स वहा पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगो को शांत कराया। पुलिस ने लोगो की मदद से वहा पड़ी गंदगी को साफ कराया।बिसलेरी के पानी से पूरे क्षेत्र की धुलाई कराई। क्षेत्र की सफाई होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही कि उस समय तक कोई कांवरिया वहा से नहीं निकला। क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाद मे वहा से काफी शिव भक्त कांवर लेकर निकले। उनके निकलने पर लोगों ने जमकर भोले नाथ के जयकारे लगाए। पुलिस ने कांवरियों पर गुलाब के फूल बरसाए। वहा मौजूद लोगों ने भी फूल बरसाकर कांवरियों का स्वागत किया। पुलिस ने समय रहते मामले को संभाल लिया। अन्यथा नगर में बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
