Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
    फिरोजाबाद

    बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    • प्रदेश में वकीलों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

    समय भास्कर,फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की दिनदहाड़े हो रही हत्याओं के संबंध में गुरुवार को बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेपी यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हो रही है। युवा अधिवक्ता आजाद अहमद की 6 अगस्त को सुल्तानपुर व अब्दुल मुगीस की 8 अगस्त को अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,जिसकी बार एसोसिएशन फिरोजाबाद निंदा करती है।

    बार एसोसिएशन राष्ट्रपति से मांग करती है कि अधिवक्ताओं के लिए प्रोटक्शन एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू किया जाए और मृतक अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को एक-एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाए।उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में अधिवक्ताओं की हो रही निर्मम हत्याओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।अधिवक्ताओं की दिनदहाड़े हत्या पर वकीलों ने दीवानी परिसर में रोष जताया और 2 मिनट का मौन रखा।ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट, महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष केके राजपूत, सह सचिव माधुर यादव एडवोकेट, जेपी शर्मा एडवोकेट, अनुराग मिश्रा एडवोकेट, राहुल श्रीवास्तव एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमणिपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब
    Next Article विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में उठाया थानों के भवन निर्माण एवं मरम्मत का मुद्दा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.