Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»मणिपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब
    Home

    मणिपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिया जवाब

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    नई दिल्ली: मणिपुर पिछले 3 महीने से हिंसा की आग में जल रहा है. कुकी और मैतेई समुदाय के जातीय संघर्ष में अबतक 160 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले दिनों कुकी के दो महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे. इसे लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है. अब मणिपुर हिंसा का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है. मणिपुर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जवाब दिया है.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा के कारणों और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हुई हैं. ऐसी घटनाओं का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता है. इन घटनाओं पर राजनीति करना शर्मनाक है.

    विपक्ष नहीं चाहता है चर्चा

    उन्होंने लोकसभा में कहा कि मैं पहले दिन से ही मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार था, लेकिन विपक्ष कभी चर्चा नहीं करना चाहता था. आप मुझे चुप नहीं करा सकते हैं, क्योंकि 130 करोड़ लोगों ने हमें चुना है इसलिए उन्हें हमारी बात सुननी होगी. हमारी सरकार के पिछले छह वर्षों के दौरान मणिपुर में कर्फ्यू की आवश्यकता कभी नहीं पड़ी.मणिपुर हिंसा पर अमित शाह ने आगे कहा कि मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये वीडियो (मणिपुर वायरल वीडियो) इस संसद सत्र के शुरू होने से पहले क्यों आया? अगर किसी के पास यह वीडियो था तो उन्हें इसे डीजीपी को देना चाहिए था और उसी दिन (4 मई) कार्रवाई की गई होती. हमें जिस दिन वीडियो मिला हमने उन सभी 9 लोगों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मैं वहां (मणिपुर) 3 दिन रहा और इस अवधि के दौरान हमने कई निर्णय लिए. राज्य में सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए क्षेत्र में अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है.मणिपुर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री सहयोग नहीं कर रहा हो तो उसे बदलना पड़ता है ये सीएम केंद्र के साथ सहयोग कर रहे हैं.

    #Amit Shah #Manipur Violence
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleगिनाई सपा सरकार की उपलब्धियां
    Next Article बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.