Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में उठाया थानों के भवन निर्माण एवं मरम्मत का मुद्दा
    फिरोजाबाद

    विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में उठाया थानों के भवन निर्माण एवं मरम्मत का मुद्दा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    • नगर विधायक के सवाल और मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
    • विभाग को भूमि आवंटित करने की कार्रवाई की तेज
    • महीनों से वैकल्पिक स्थान पर चल रहा है थाना दक्षिण
    • नगर निगम की भूमि में चल रहा है थाना रामगढ़

    समय भास्कर, फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने थाना उत्तर व दक्षिण के भवनों की मरम्मत और रामगढ़ के नए भवन निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उनके द्वारा किए गए सवाल पर दिए जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों स्थान पर प्रक्रिया चलने की बात कही। नगर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा में सरकार से सवाल किया था कि थाना उत्तर और दक्षिण जनपद के सबसे पुराने थाने हैं। दक्षिण थाने का भवन जर्जर हो गया है,इसकी मरम्मत एवं निर्माण करने की आवश्यकता है। थाना दक्षिण गढ़ैया मोहल्ला स्थित पुलिस क्लब में कई महीनो से संचालित हो रहा है। उत्तर और रामगढ़ थाने के भवन भी बनना शुरू नहीं हुए हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दक्षिण थाने का भवन बनने के लिए कार्यवाही संस्था नामित हो गई है। मंत्री परिषद से अनुमोदन मिलने के बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। वही रामगढ़ थाने के लिए नगर निगम द्वारा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। थाना उत्तर में मलबे की नीलामी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

    उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र के थाना रामगढ़ के प्रशासनिक भवन व सर्विस ब्लॉक के निर्माण को 3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। धनराशि का आवंटन होने के साथ ही थाना भवन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।बताते चलें कि नगर के थाना रामगढ़ के प्रशासनिक भवन एवं सर्विस ब्लॉक के निर्माण कार्य के लिए 743.82 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। थाना भवन बनाने को धनराशि की वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ शासन ने 3 करोड रुपए अवमुक्त मुक्त किए जाने का भी आदेश दे दिया है। इधर थाना रामगढ़ जिस भूमि पर संचालित हो रहा है,उक्त भूमि नगर निगम क्षेत्र की है। उक्त भूमि थाना भवन का निर्माण कराए जाने के लिए ग्रह विभाग को हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव भी नगर निगम बोर्ड की 12 जून को हुई बैठक में पारित किया जा चुका है। नगर विकास अनुभाग से स्वीकृति मिलने के साथ थाना भवन को बनाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। थाना दक्षिण के पुराने जर्जर आवासीय एवं अनावासीय भवन के ध्वस्तीकरण एवं मलबे की नीलामी के बाद कार्रवाई संस्था भी नामित कर दी गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleबार एसोसिएशन ने अधिवक्ता की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
    Next Article विधायक असीजा ने मुख्यमंत्री से की लखनऊ में मुलाकात

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.