Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत 5 ट्रेलर, बनराकस की हुकूमत और रिंकी संग शादी के बीच फंसे सचिवजी
    • 8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»लाइफ़स्टाइल»इग्नोर ना करें, सूखा-सूखा रहता है मुंह? बहुत कम बनती है लार ? 
    लाइफ़स्टाइल

    इग्नोर ना करें, सूखा-सूखा रहता है मुंह? बहुत कम बनती है लार ? 

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 17, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    ड्राई माउथ की समस्या को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थायरॉइड के कारण भी ड्राई माउथ की समस्या शुरू हो सकती है। NCBI के अनुसार थायरॉइड लेवल अगर कम या ज्यादा हो जाए तो दोनों ही स्थिति में मुंह में लार का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे मुंह सूखने की समस्या शुरू हो सकती है।

    हमारे मुंह को स्वस्थ्य रखने में लार की अहम भूमिका होती है। लार मुंह में मौजूद लार ग्रंथियों द्वारा बनती है। लार में मौजूद एंजाइम भोजन में मौजूद स्टार्च को तोड़ने में सहायक होते हैं। लार मुंह को स्वस्थ रखने के साथ-साथ खाने को चबाने और निगलने में मददगार है। NIDCR के अनुसार लार में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट दांतों को मजबूत और बीमारियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। वहीं थायरॉइड ग्लैंड शरीर में होने वाली सभी मेटाबोलिज्म को नियंत्रण करने का काम करती है और इस काम में सलाइवा ग्लैंड की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। थायरॉइड हार्मोन T3 और T4 लार ग्रंथियों को आवश्यक लार बनाने का आदेश देता है। इसलिए अगर हार्मोन का स्तर बिगड़ जाए तो लार की मात्रा सामान्य से कम होने लगती है। ऐसी स्थिति को जेरोस्टोमिया (ड्राई माउथ) की समस्या कहते हैं।

    NCBI में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार थायरॉइड और ड्राई माउथ की समस्या के अलग-अलग कारण हैं। जैसे:

    हाइपोथायरॉइडिज्म
    थयरॉइड ग्लैंड जब शरीर के लिए आवश्यक हार्मोन बनाने में सक्षम नहीं हो पाता है, तो शरीर में मौजूद कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन भी कम हो जाता है। इसमें लार ग्रंथियां भी शामिल होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप लार की मात्रा भी कम होने लगती है और व्यत्कि को मुंह में सूखापन महसूस होने लगता है।

    हाशिमोटो थायरॉयडिटिस
    हाइपोथायरायडिज्म का सबसे सामान्य कारण हाशिमोटो थायरॉयडिटिस को माना गया है। इन मरीजों में भी मुंह सूखने की समस्या होती है। दरअसल ऐसी स्थिति को मेडिकल टर्म में ऑटोइम्यून स्थिति कहते हैं, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली थायरॉइड ग्लैंड को ही अपना शिकार बना लेती है। और मरीजों में ड्राई माउथ की समस्या शुरू हो सकती है।

    हाइपरथायरायडिज्म और ग्रेव्स डिजीज
    अगर थायरॉइड ओवर एक्टिव हो जाए तो ऐसी स्थिति में भी लार कम बनने लगती है और मुंह सूखने लगता है। शरीर का मेटाबॉलिक रेट ज्यादा होने की वजह से शरीर में मौजूद तरल पदार्थ तेजी से खत्म होने लगते हैं और कारण बनता है लार के कम बनने का। इसके साथ ही हाइपरथायरायडिज्म में चिंता और तनाव भी सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करने में सक्षम है, जो लार के उत्पादन को कम करने में सहायक है।

    थायरॉइड कैंसर ट्रीटमेंट
    American Thyroid Association की स्टडी के अनुसार थायरॉइड कैंसर के इलाज के दौरान रेडियोएक्टिव आयोडीन की मदद ली जाती है। इस ट्रीटमेंट की वजह से लार ग्रंथि को नुकसान पहुंचता है और मरीजों को ड्राई माउथ के साथ-साथ खाने में स्वाद ना मिल पाने जैसी परेशानियां शुरू जाती है।

    इन चार अलग-अलग कारणों की वजह से थायरॉइड मरीजों में ड्राई माउथ की समस्या शुरू हो सकती है, लेकिन कुछ उपायों से इस परेशानी को कम किया जा सकता है।थायरॉइड मरीज ड्राई माउथ की समस्या से बचने के लिए कर सकते हैं ये उपाय

    ड्राई माउथ की समस्या से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पीना चाहिए पानी

    NIDCR के अनुसार कुछ बातों को ध्यान में रखकर थायरॉइड मरीज अपनी परेशानी कम करते हैं। जैसे-

    अत्यधिक नमक वाले खाने और ड्राई मीट के सेवन से बचना चाहिए।
    तंबाकू, शराब, कैफीन और कार्बोनेटेड बेवरेजेस से दूरी बनाना चाहिए।
    पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली और अन्य आयरन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना चाहिए।
    कम-कम समय में ही पानी का सेवन करना चाहिए।
    नियमित रूप से ओरल केयर करना चाहिए।
    मुंह में लार बनाने वाले शुगर-फ्री कैंडीज का सेवन किया जा सकता है।
    सोने के वक्त बेडरूम में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
    इन टिप्स को फॉलो कर ड्राई माउथ की समस्या से बचने में मदद मिल सकती है, लेकिन अगर परेशानी दूर नहीं हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    थायरॉइड के कारण ड्राई माउथ का क्या है इलाज?

    Thyroid checkup
    थायरॉइड के कारण ड्राई माउथ की हो सकती है समस्या

    Indian Journal of Endocrinology and Metabolism के अनुसार ड्राई माउथ के इलाज के दौरान-

    थायरॉइड की दवा को रोजाना लेने की सलाह दी जाती है।
    कुछ ऐसी दवाएं भी प्रिस्क्राइब की जाती हैं, जो लार बनाने में मदद कर सकें।
    शुगर-फ्री कैंडीज भी प्रिस्क्राइब की जा सकती है। इनके सेवन से मुंह में पर्याप्त लार बन सकती हैं।
    मुंह में आवश्यक लार बन सके इसलिए डॉक्टर इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन या एक्यूपंक्चर की मदद भी ले सकते हैं। यह ट्रीटमेंट खासकर थायरॉइड कैंसर पेशेंट के लिए अपनाई जाती है।
    समय-समय पर डेंटल चेकअप की भी सलाह दी जाती है।
    यहां हमने आपके साथ थायरॉइड और इसके कारण मुंह सूखने के अलग-अलग कारणों को रिसर्च और थायरॉइड एक्सपर्ट द्वारा समझकर संछेप में और आसान शब्दों में सभी जानकारियां साझा की है। इसलिए अगर आपको थायरॉइड की समस्या है और ड्राई माउथ भी आपकी परेशानी बढ़ा रहा है, तो कुछ घरेलू बातें और डॉक्टर से सलाह अनुसार इलाज करवाया जाए तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleभाजपा में बड़ा सांगठनिक फेरबदल, अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में कई दिग्गजों की छुट्टी !
    Next Article  ये पौधे सांपों का काल माने जाते हैं  

    Related Posts

    पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए, जाने ?

    September 18, 2026

    अगर गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये

    September 8, 2026

    सेहत के लिए बेहद फायेमंद है ज्वार का आटा, कई फायदे

    September 6, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.