Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»मणिपुर में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी 65 किमी कार से चूड़ाचांदपुर पहुंचे, हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात
    Home

    मणिपुर में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी 65 किमी कार से चूड़ाचांदपुर पहुंचे, हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मणिपुर। मणिपुर में भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। शनिवार को प्रधानमंत्री हिंसा प्रभावित चूड़ाचांदपुर में पीड़ितों से मिलने के लिए राजधानी इंफाल से करीब 65 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचे।

    जब पीएम मोदी इंफाल पहुंचे, तो वहां मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसके चलते अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से चूड़ाचांदपुर जाने का मौसम अनुकूल न होने की सूचना दी। इस पर, प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि चाहे कितना भी समय लगे, वे पीड़ितों से मिलने जरूर जाएंगे।

    करीब डेढ़ घंटे का सफर तय कर प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर पहुंचे और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। रास्ते भर लोगों ने उनका तिरंगे के साथ स्वागत किया। चूड़ाचांदपुर में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया। रास्ते भर तिरंगा हाथ में लिए सभी ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया, मैं इस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकता।”

    गौरतलब है कि मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मणिपुर दौरा था। इस हिंसा में 250 से ज़्यादा लोग मारे गए थे और करीब 60,000 लोग विस्थापित हुए थे, जो अभी भी अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleसीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ
    Next Article वाराणसी में महिला को पागल कुत्ते ने काटा , रेबीज के चार इंजेक्‍शन के बाद भी नहीं बची जान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.