Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»वाराणसी में महिला को पागल कुत्ते ने काटा , रेबीज के चार इंजेक्‍शन के बाद भी नहीं बची जान
    राज्य-शहर

    वाराणसी में महिला को पागल कुत्ते ने काटा , रेबीज के चार इंजेक्‍शन के बाद भी नहीं बची जान

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    वाराणसी (चौबेपुर)। वाराणसी में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। चौबेपुर के गरथौली गांव में एक पागल कुत्ते के काटने के बाद 64 वर्षीय अमरावती देवी की रेबीज से मौत हो गई। महिला को बचाने के लिए कई टीके लगाए गए, लेकिन ये प्रयास असफल रहे। इस घटना ने पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

    यह दुखद घटना 11 अगस्त को हुई, जब अमरावती देवी दोपहर करीब 3:30 बजे गांव से घर लौट रही थीं। तभी एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके दो पालतू कुत्तों और एक भैंस की पड़िया को भी काट लिया था। इस घटना के चार दिन बाद उनके दोनों पालतू कुत्तों की और पांच दिन बाद भैंस की पड़िया की भी मौत हो गई।

    परिजनों ने अमरावती देवी को बचाने की हरसंभव कोशिश की। 12 अगस्त को उन्हें पहला रेबीज का टीका लगाया गया, और उसके बाद 18 अगस्त, 23 अगस्त और 8 सितंबर को तीन और डोज दिए गए। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां दो और टीके लगाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू (BHU) रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें घर ले आए।

    बाद में, जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन कहीं भी सुधार नहीं हुआ। आखिरकार, 12 सितंबर को सुबह 6:30 बजे अमरावती देवी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं मिली। उनका कहना है कि चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें बताया था कि एक हफ्ते में लगने वाला एक विशेष टीका बीएचयू में उपलब्ध था, जो उन्हें लगवाना चाहिए था।

    अमरावती देवी अपने पीछे तीन बेटों और एक बेटी को छोड़ गई हैं, जो सभी मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, जिस कुत्ते ने यह हमला किया था, उसे गांव से भागने के बाद मजदूरों ने पीट-पीट कर मार डाला था।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमणिपुर में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी 65 किमी कार से चूड़ाचांदपुर पहुंचे, हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात
    Next Article खैरगढ़ में रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.