Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»नगर के कटरा मीरा में जमीन पर छू रही विद्युत केबिलें, हो सकता है हादसा
    फिरोजाबाद

    नगर के कटरा मीरा में जमीन पर छू रही विद्युत केबिलें, हो सकता है हादसा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    शिकोहाबाद। नगर के मुहल्ला कटरा मीरा में गली में पोल ना होने के कारण घरों को जा रही केबिलें जमीन पर पड़ी हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर विरोध व हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र केबिलें व्यवस्थित नहीं की तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

    विद्युत विभाग द्वारा कटरा मीरा मुहल्ला की एक गली में लगभग 35 घर हैं। जिन्हें विभाग द्वारा कनेक्शन दिये गये हैं। गली में कोई पोल ना होने के कारण काफी दूर से केबिलें खींच कर लोग घरों तक लाए हैं। अभी तक केबिलें एक घर की छत पर बांस ऱख कर उनसे बांध दिया था। लेकिन दो दिन से मकान स्वामी द्वारा काम कराये जाने के कारण सभी केबिलों को बांस से हटा दिया है। जिसकी बजह से सभी केबिलें सड़क पर झूल रही हैं। ज्यादातर केबिलों में कट लगे हुए हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी को लेकर बुधवार सुबह गली के लोग एकत्रित हो गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने स्मार्ट मीटर भी लगवा दिए, लेकिन केबिलें नहीं बदली हैं। पुरानी केबिलों पर ही स्मार्ट मीटर लगवा दिये हैं। इतना ही नहीं केबिलों को बांधने के लिए कोई पोल भी नहीं है। चेतावनी दी अगर शीघ्र जमीन पर छू रही केबिलों को व्यवस्थित नहीं किया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleबिना साइलेंसर की बाइकों को लेकर फर्राटा भर रहे युवा, राहगीर परेशान
    Next Article नई होंडा सीबी 125 हॉर्नेट : स्टाइल,माइलेज और परफॉर्मेंस का मेल

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.