Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»कांवरियों  के गुजरने वाले  मार्ग पर फ्लाईओवर से सिरफिरे ने नॉन वेज अवशेष फेंका
    राज्य-शहर

    कांवरियों  के गुजरने वाले  मार्ग पर फ्लाईओवर से सिरफिरे ने नॉन वेज अवशेष फेंका

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    असामाजिक तत्वों ने नगर की शांत फिजा को बिगड़ने का किया प्रयास 
    फ़िरोज़ाबाद। असामाजिक तत्वों ने रविवार को सुहाग नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने थाना उत्तर क्षेत्र में कांवरियों  के गुजरने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के ऊपर से  नॉन वेज का वेस्ट फेंक दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच सफाई कराई। बाद में वहा से कांवरिया निकले। इन पर पुष्प वर्षा की गई। सुहागनगरी की शांत फिजा को कुछ सिरफिरे लोगों ने बिगाड़ने का प्रयास किया। कोटला चौराहा  पर फ़लाई ओवर से किसी ने कान्ता होटल के समीप मुर्गे की कटी टांगे फेंक दी। 
    विदित हो इस मार्ग से भोले बाबा के भक्त कांवर लेकर जाते है। क्षेत्र के लोगों ने वहा गंदगी देखी तो सनसनी फैल गई। वहा काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इस करतूत से लोगों ने काफी गुस्सा व्याप्त हो गया।पता चलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी तथा कई थानों का फोर्स वहा पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगो को शांत कराया। पुलिस ने लोगो की मदद से वहा पड़ी गंदगी को साफ कराया।बिसलेरी के पानी से पूरे क्षेत्र की धुलाई कराई। क्षेत्र की सफाई होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
    गनीमत रही कि उस समय तक कोई कांवरिया वहा से नहीं निकला। क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाद मे वहा से काफी शिव भक्त कांवर लेकर निकले। उनके निकलने पर लोगों ने जमकर भोले नाथ के जयकारे लगाए। पुलिस ने कांवरियों पर गुलाब के फूल बरसाए। वहा मौजूद लोगों ने भी फूल बरसाकर  कांवरियों का स्वागत किया। पुलिस ने समय रहते मामले को संभाल लिया। अन्यथा नगर में बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleहादसे में स्विफ्ट सवार सिपाही हुआ घायल
    Next Article WhatsApp ला रहा है Quick Recap फीचर, आपकी चैटिंग और भी आसान हो जाएगी

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.