Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
    फिरोजाबाद

    एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शनिवार को लेबर कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि, “6 जुलाई 1901 को जन्मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका विजन आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरित करता है।”

    भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक आधार स्तंभ थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का सपना देखा था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने साकार किया।

    महापौर कामिनी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के उपरांत रामलीला पार्क लेबर कॉलोनी में वृक्षारोपण भी किया गया।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, राधेश्याम यादव, दीपक गुप्ता, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, अनुपम शर्मा, के.के. गांधी, गौतम कुशवाहा, विशाल सक्सेना, विनोद पचौरी, बृजभूषण, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleसीए परीक्षाओं में मथुरा के होनहारों ने रचा नया इतिहास
    Next Article “एक पेड़ मां के नाम” – वृक्षारोपण महाअभियान बना जन आंदोलन

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.