Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»सीए परीक्षाओं में मथुरा के होनहारों ने रचा नया इतिहास
    राज्य-शहर

    सीए परीक्षाओं में मथुरा के होनहारों ने रचा नया इतिहास

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मथुरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा रविवार को जारी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणामों में मथुरा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद की प्रतिभाओं ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए मथुरा का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    परीक्षा परिणामों में सौरभ अग्रवाल, ललित अग्रवाल, रिया चतुर्वेदी, रवि अग्रवाल, तुषार गोयल, विक्की ठाकुर एवं आयुष अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद के लिए गौरव का क्षण प्रदान किया है। इसके साथ ही राघव वार्ष्णेय, निखित अग्रवाल और सोनाली पोनिआ ने सीए फाइनल का एक ग्रुप पास कर सफलता प्राप्त की।

    इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिन्सी अग्रवाल, शिबांगी गोविन्द, छवि गोयल, कृष्णम अग्रवाल, विपुल बंसल और प्रशस्त अग्रवाल ने उत्तीर्ण होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में आस्था भारती और लोकमनी ने सफलता हासिल की।

    एबीसी कॉमर्स क्लासेज, मधुबन एन्क्लेव, कृष्णा नगर के निदेशक सीए अमित बंसल ने बताया कि मथुरा के विद्यार्थी विगत दो दशकों से सीए परीक्षा में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर पूरे देश में जनपद की पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता एवं शिक्षकों — रिंकू जिंदल, सीए रिया बंसल, सीए विवेक वार्ष्णेय, सीए अमित बंसल (संस्थान संचालक), सीए राहुल चौधरी (मथुरा ब्रांच अध्यक्ष), एवं सीए लोकेश वार्ष्णेय (उपाध्यक्ष) को दिया है।

     

    #CA Result #mathura
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleIND-U19 vs ENG-U19: वैभव सूर्यवंशी ने 162 गेंदों में ठोके 322 रन, इंग्लैंड की धरती पर मचाई धूम
    Next Article एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” का नारा देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.