Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»Gopal Khemka Murder Case: बेटे के बाद अब पिता की हत्या, 6 साल बाद दोहराया गया वही पैटर्न
    Home

    Gopal Khemka Murder Case: बेटे के बाद अब पिता की हत्या, 6 साल बाद दोहराया गया वही पैटर्न

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शनिवार को चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड ने छह साल पहले  2018 में बेटे गुंजन खेमका की हत्या की यादें ताजा कर दीं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों हत्याएं लगभग एक जैसे पैटर्न पर की गईं, जिससे पुलिस के लिए यह मामला अब एक
    2018 में बेटे की फैक्ट्री के बाहर हुई थी हत्या

    20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री के गेट पर गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी कार में बैठे थे, तभी एक हेलमेटधारी शूटर ने कार की खिड़की के बाहर से तीन गोलियां चलाईं। दो गोली गुंजन को लगीं और एक उनके चालक को। गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई थी। चश्मदीदों के अनुसार, शूटर 35 से 40 वर्ष का था।

    गोपाल खेमका की हत्या भी हूबहू उसी अंदाज़ में

    6 साल बाद, गोपाल खेमका पर भी उसी अंदाज़ में हमला हुआ। वह अपने आवास के गेट के सामने कार में बैठे थे, जब एक अकेले शूटर ने नजदीक से उनके सिर में एक गोली मारी। घटना स्थल से एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। प्रत्यक्षदर्शी गार्ड ने गोली चलने की आवाज सुनने की पुष्टि की है।

    पुलिस को फुटेज में दिखा संदिग्ध

    घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से एक संदिग्ध युवक का फुटेज मिला है, जिसकी उम्र 30 वर्ष से अधिक आंकी गई है। पुलिस को शक है कि यह युवक ही शूटर हो सकता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड के चेहरे से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

    बड़ी साजिश की ओर इशारा
    इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह तथ्य सामने आया कि गोपाल खेमका के बड़े भाई विजय खेमका पर भी 1999 में जानलेवा हमला हो चुका है। तब अपराधियों ने पीएमसीएच के पास उनकी औषधि दुकान में घुसकर तीन गोलियां चलाई थीं और बम भी फोड़ा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleखेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: दीपक जादौन
    Next Article IND-U19 vs ENG-U19: वैभव सूर्यवंशी ने 162 गेंदों में ठोके 322 रन, इंग्लैंड की धरती पर मचाई धूम

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.