Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
    फिरोजाबाद

    पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद। पुलिस भर्ती के नाम पर 24 युवाओं से करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकरण के मुख्य आरोपी गंगादत्त को भी हिरासत में लिया है।

    थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव अरमराजट्ट निवासी राकेश कुमार ने एसएसपी सौरभ दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर सीओ शिकोहाबाद प्रवीण कुमार तिवारी मामले की जांच कर रहे थे। जांच में सामने आया कि 24 युवक-युवतियों से नौकरी के नाम पर 1.56 करोड़ रुपयों की ठगी की गई है। इस मामले में पीड़ित राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें स्पष्ट किया था कि जनपद औरेया के एरवा कटरा निवासी प्रमोद कुमार के यहां उसकी रिश्तेदारी है। रिश्तेदार प्रमोद कुमार के यहां ही उसकी मुलाकात आरोपी दंपती गंगादत्त एवं उसकी पत्नी नीलम देवी से हुई थी। दंपती ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाते हुए बताया कि उनकी पहुंच प्रमुख सचिव से लेकर पुलिस विभाग के बड़े-बड़े अधिकारियों से है। उन्होंने वहां पीड़ित को पुलिस भर्ती का विज्ञापन जिसमें 386 में से 361 पद सिपाही के थे, दिखाया।

    उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण करवाकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने परिवार, रिश्तेदार एवं एनजीओ के स्टाफ के कुल 24 बच्चों के आवेदन फॉर्म भरवा लिए। एक वर्ष में कुल 1.56 करोड़ रुपये ठगे गए। आरोपियों ने आवेदकों को झांसी प्रशिक्षण के लिए इटावा भेज दिया। जहां आवेदकों के सामने पूरा भेद खुल गया। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी गंगादत्त सहित नीलम देवी और प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। उन तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा है।

    firozabad POLICE
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleडिग्री आयुर्वेद की उपचार एलोपैथिक का
    Next Article कुंभकर्णी नींद में सोया स्वास्थ्य विभाग,जन स्वास्थ्य से चल रहा खिलवाड़

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.