Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित की गईं जागरूकता रैली
    फिरोजाबाद

    मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित की गईं जागरूकता रैली

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    समय भास्कर,जसराना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को ब्लाक जसराना के प्राथमिक विद्यालय नगला सुभान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मलिकपुर एवं बहत पर मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बेटी को दें शिक्षा का उजियारा,पढ़ लिख कर करें रोशन जग सारा तथा बेटा और बेटी एक समान,जन-जन का हो अब यही आह्वान आदि नारे लगाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।कार्यक्रम में बच्चों,शिक्षकों,महिलाओं तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
    कार्यक्रम संयोजक एआरपी सुमन राजपूत ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि रुढ़िवादी विचारधारा को समाप्त करने के लिए शत् प्रतिशत बेटियों की शिक्षा को सुनिश्चित करना आवश्यक है जिससे वे अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को समझ सकें और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या,बाल विवाह, बालिका शिक्षा एवं सुरक्षा,दहेज प्रथा,लैंगिक भेदभाव तथा अंधविश्वास आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक अतिन कुमार ने कहा कि बेहतर समाज निर्मित करने में बेटियों की अग्रणी भूमिका है और यह शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।इस अवसर पर नियमित विद्यालय आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया।छात्राओं ने बेटी हिंदुस्तान की गीत प्रस्तुत कर सबको भावविभोर कर दिया।इस दौरान अशोक कुमार,नरेश पाल सिंह,पिंकी, हरीश चंद्र,खुशीराम,सतेंद्र सिंह,ज्योति गुप्ता,हेमेंद्र सिंह,अंजलि यादव,सहदेव सिंह,अतुल,अनिरुद्ध आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleस्थानीय पुलिस जांच करने पहुंची जेएस विश्वविद्यालय
    Next Article महिला की मौत में पुत्र वधू व उसका प्रेमी गिरफ्तार 

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.