शिकोहाबाद। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायता समूह की महिलाओं से बात की। एक पुस्तकालय का उदघाटन भी किया।सर्वप्रथम विकासखंड शिकोहाबाद के ग्राम पंचायत दिखतौली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता के साथ उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बहुत सस्ते दर पर लोन उपलब्ध कराती है। आप सब इन लोन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अपने द्वारा किए गए कार्यों को और विस्तार करें। जिससे आपकी आर्थिक प्रगति हो और आप आत्मनिर्भर बन सकें।
जिलाधिकारी को बताया गया कि इस गांव में कुल 17 समूह का गठन हुआ है, जिसमें 15 समूह सक्रिय हैं।यहां की महिलाएं विभिन्न प्रकार की व्यवसाय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। जिनमें चूड़ी उद्योग,जनरल स्टोर,अचार.पापड़ बनाने का उद्योग प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब 15 दिन में एक बार आपस में बैठक जरूर करें। इस दौरानग्राम दिखतौली में पंचायत भवन में बने बच्चों के अध्ययन हेतु नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। जिलाधिकारी ने अपने इस भ्रमण के दौरान शिकोहाबाद शहर के गंगानगर,प्रतापपुर चौराहा,आदर्श नगर,फ्रेंड्स कॉलोनी में जल भराव का निरीक्षण किया।इसके बाद जिलाधिकारी मुख्यमंत्री पर्यटन विभाग सहभागिता योजना अंतर्गत 346.94 लाख की लागत से शिकोहाबाद सुभाष तिराहे से रेलवे स्टेशन तक तिरंगा एवं लाइटिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसकी कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्य को 15 अगस्त से पहले अवश्य पूरा कर लें।
इसके पश्चात् जिलाधिकारी ग्राम पंचायत रूरिया में यमुना नदी के किनारे 361.43 लाख की लागत से बन रहे ईको पर्यटन कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में यह स्थल ईको पर्यटन की दृष्टि से जनपद का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इसलिए इसके विकास में विलंब नहीं होना चाहिए। यहीं पर रुद्राणी देवी मंदिर पर पर्यटन विभाग के विकास के कार्य का निरीक्षण भी किया। 259.01 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विरा विशु राजा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र पाल सिंह,परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी,ईओ नगर पालिका शिकोहाबाद सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
