फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुई हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया।एसपी सिटी ने बताया 22 अगस्त को चोरों ने हुमायूं पर निवासी जीतेश के यहां चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी का फ्रिज बरामद किया।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, सिपाही अशोक कुमार तथा अंकुर शर्मा ने चेकिंग के दौरान हिमायूपुर स्थित राम सिंह के भट्टे के समीप से दो अभीयुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस को देख उन लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने काफी दूर भाग कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़े गए अभीयुक्त के नाम योगेश कुमार पुत्र नरेश चंद्र निवासी रूपसपुर तथा आकाश पुत्र महेश चंद्र बताए हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
