फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में डंपर की टक्कर से एक चालक की मौत हो गई है। वह थाना एका क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।थाना एक के सिंहपुर निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम ट्रक चालक था। वह अपने ट्रक को नारखी क्षेत्र में किसी के सुपुर्द कर पैदल जा रहा था।कपावली के समीप तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए।पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे का पता चलते ही उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। शव को देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Trending
- धर्म जागरण समिति ने निकाली विशाल बाइक रैली, 18 जनवरी को रामलीला मैदान में होगा हिंदू सम्मेलन
- BMC एग्जिट पोल: BMC चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान
- अयोध्या में 21 व 22 मार्च को होगा जैन एकता सम्मेलन
- तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम
- मकर संक्रांति पर थाना एका परिसर में चौकीदारों को कंबल व खिचड़ी प्रसाद वितरित
- केआईबीजी 2026: हरियाणा की महिला टीम और दिल्ली की पुरुष टीम ने बीच सेपकटकरॉ में स्वर्ण पदक जीते
- भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 15वीं मौत, अपर आयुक्त हटाए गए, निगमायुक्त को नोटिस
- पेट्रोल पंप के जनरेटर रूम में दम घुटने से दो युवकों की मौत, मचा हड़कंप