Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»डाकघर में करोड़ों का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    फिरोजाबाद

    डाकघर में करोड़ों का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद। जिले की जसराना थाना पुलिस ने पाढ़म उपडाकघर में करोड़ों रुपये के वित्तीय गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अवधेश सिंह को पाढ़म बस अड्डे से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में जसराना थाना पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

    गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश सिंह के विरुद्ध थाना जसराना में मु0अ0सं0 039/26, धारा 409 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पाढ़म उपडाकघर में तैनाती के दौरान 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का गबन किया था।

    मामले का खुलासा 17 जनवरी 2026 को हुआ, जब डाक निरीक्षक शिकोहाबाद ने जसराना थाने में तहरीर देकर तत्कालीन उपडाकपाल अवधेश सिंह पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश सिंह पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी मौ वंशी गौरी, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे, अजय अवाना एवं रवि कुमार शामिल रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleक्रीड़ा भारती का शंखनाद: सूर्य नमस्कार से गूंजेगा पी.डी. जैन कॉलेज का प्रांगण
    Next Article पुलिस ने दो अभियुक्त पकड़े, लगभग 10 किलो गांजा बरामद

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.