Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Cinema 70 mm»साडी और सखी के रिश्ते को बताती मेरी सखी
    Cinema 70 mm

    साडी और सखी के रिश्ते को बताती मेरी सखी

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर / ActAbhi –

    साड़ी , जब यह शब्द सुनने को मिलता है तो सबसे पहले याद आती है माँ। हमारी अपनी प्यारी माँ।  साड़ी भारत की हर माँ ,मौसी, बहन,ताई, पड़ोस वाली आंटी, जीजा की साली सभी की तो पहचान है । सही मायनों में  उनके जीवन का एक अभिन्न अंग। रोज के दैनिक काम हो ,कोई त्यौहार हो ,शादी हो, मुंडन हो सभी जगह साथ रहती है यह साड़ी । ऐसी ही साड़ी  और सखी की कहानी पर अरुण गौरिसारिआ की लिखी हुई कविता के सुन्दर शब्दों को फिल्म निर्देशक मिहिर उपाध्याय ने एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दिखाने का एक सार्थक प्रयास किया है।

    बात करें इस शार्ट फ़िल्म मेरी सखी की तो “जब नए दिन की शुरुआत होती है  तब तुम मेरे साथ होती हो” सुबह की ताजगी के साथ यह फिल्म शुरू होती है और अंत तक आपको आपके बचपन से लेकर जबानी और बुढ़ापे की यादों को तरो ताज़ा कर देती है। इस विषय पर एक फिल्म बनाने की सोचना, अरुण की लिखी कविता को आत्मसात करके इस भाव को दर्शकों तक पहुंचाने में मिहिर सफल रहें है ।कविता के शब्द इतने सुंदर हैं कि ,इनको सुनना अपने आप में एक अलग तरह की अनुभूति देता है । मिहिर ने फिल्म का निर्देशन अच्छा किया है। क्योकि कम समय में अपनी बात को कहना एक बहुत बड़ी कला है और मिहिर इसमें सफल रहें है । फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की बात करें वह भी अच्छी है।  इस 4 मिनट की फिल्म की आवाज़ बनी हैं अभिनेत्री शेफाली शाह। शेफाली ने इसको बखूबी बयान किया है।  इस शार्ट फिल्म के अंत में अगर शेफाली शाह को भी शामिल कर लिया जाता तो बात और भी बन जाती ।

    कुल मिला कर कहा जाये तो अरुण गौरिसारिआ के शब्द ,मिहिर उपाध्याय की कल्पना , उनका निर्देशन और शेफाली शाह की भावपूर्ण आवाज । इन तीनों ने पूरी सार्थकता के साथ साड़ी और सखी के रिश्ते को बयान किया है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleE-Paper-New Delhi-28-7-2024
    Next Article E-Paper-New Delhi-29-7-2024

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.