Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»शिकोहाबाद पुलिस ने पकड़ी 72 लाख की अवैध शराब की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार
    फिरोजाबाद

    शिकोहाबाद पुलिस ने पकड़ी 72 लाख की अवैध शराब की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    अंग्रेजी शराब की 600 पेटी,एक कैंटर और एक कार बरामद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    शिकोहाबाद,समय भास्कर । शिकोहाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार कर कर उनके कब्जे से 72 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ एक कैंटर, एक कार और पांच मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

    एसपी ग्रामीण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अवैध रुप से शराब की तस्करी कर बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की तलाश में शनिवार रात को संत जानू बाबा चौकी के समीप से एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग की तो उसमें बड़ी मात्रा में पंजाब प्राप्त से तस्करी कर लाई जा रही शराब का जखीरा भरा हुआ था। पुलिस ने तत्काल कैंटर में सवार चालक को कब्जे में ले लिया। उसके पीछे आ रही एक कार को भी रोक लिया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। दौरान पकड़े गए तस्करो ने अपना नाम मल्लाराम पुत्र वाघाराम निवासी व दीन दयाल पुत्र फरसाराम निवासी रानी गांव कल्ला थाना बाडमेर सदर जिला बाडमेर राजस्थान बताया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कैंटर व ब्रिजा गाडी बरामद की है।

    पुलिस ने बताया कि कैंटर में से अवैध 600 पेटी अग्रेजी शराब बरामद की। जिसमें 144 पेटी बोतल, 100 पेटी हाफ, 341 पेटी क्वार्टर, 15 पेटी वेतल मार्का और पाँच फ़ोन बरामद किए हैं । पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपितों ने पूछताछ मे बताया कि पंजाब के संगरुर जिले से शराब लेकर चले तथा साथ मे एक ब्रिजा गाडी पुलिस की चैकिंग की निगरानी करने के लिये आगे पीछे चलती है। दोनों गिरफ्तार आरोपित इस गाडी को बिहार में ले जाकर सप्लाई करते और इससे काफ़ी मुनाफा कमाते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleडॉ. सुनीता पाल के आने से मरीजों को मिली राहत
    Next Article 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.