समय भास्कर,फिरोजाबाद। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिरोजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें शंकर लाल अध्यक्ष और आलोक यादव महासचिव चुने गए। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।चुनाव में कुल 1195 मतदाता थे, जिनमें से 982 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में कुल 41 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
विजेताओं का विवरण:
अध्यक्ष: शंकर लाल निषाद ने 285 वोट पाकर हरवीर सिंह को 75 वोटों से हराया।
महासचिव: अमरदीप उर्फ आलोक यादव ने 432 वोट हासिल कर केके चौहान को 55 वोटों के अंतर से हराया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रितेश शर्मा ने 261 वोट पाकर सुंदर सिंह यादव को 23 वोटों से हराया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रीति सिंह ने 349 वोट हासिल कर शिवनारायण यादव को 104 वोटों से हराया।
कोषाध्यक्ष: केके राजपूत एडवोकेट को 533 वोट मिले, जिन्होंने रमेश गुर्जर एडवोकेट को 331 वोटों से हराया।
सह सचिव: इस पद पर हेमंत प्रजापति (316 वोट), राहुल श्रीवास्तव (284 वोट), और जितेंद्र यादव (274 वोट) विजयी रहे।
चुनाव के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवन नाथ यादव के साथ सहायक चुनाव अधिकारी अब्दुल नवीन खान, रमेश चंद्र, दिलीप यादव, कौशल राठौर, हरित यादव, शिवदयाल राठौर, संतोष कुशवाहा और प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
