Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»संघ स्थापना शताब्दी वर्ष: घोष की ताल पर निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
    फिरोजाबाद

    संघ स्थापना शताब्दी वर्ष: घोष की ताल पर निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद (लेबर कॉलोनी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दीन दयाल नगर लेबर कॉलोनी के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एकत्रीकरण कर पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देकर शताब्दी वर्ष के महत्व को समझाया।लेबर कॉलोनी के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार सुबह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संघ के गणवेश में दर्जनों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधवराव सदा शिवराव गोलवलकर एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख विशाल जी ने कहा, “यह पथ संचलन केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देने का एक माध्यम है। संघ अपनी स्थापना से ही व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है और शताब्दी वर्ष हम सभी के लिए इस संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर है।

    बौद्धिक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन में भाग लिया। संचलन का शुभारंभ दीन दयाल नगर के लेबर कॉलोनी रामलीला ग्राउंड से हुआ, जहाँ से स्वयंसेवकों की कतारें अनुशासित रूप से आगे बढ़ीं। घोष वादकों द्वारा बजाई जा रही देशभक्तिपूर्ण धुनों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया। लेबर कॉलोनी के मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर पथ संचलन का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल: 1925 से 2025 तक संघ के छह सरसंघचालक
    Next Article वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चले सैकड़ों स्वयंसेवक

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.