घरेलू हिंसा पर कार्रवाई की,दो बाईकों का किया चालान
एका(फिरोजाबाद)। थाना में महर्षि परशुराम शिक्षण संस्थान की छात्रा कु रिशु कक्षा 12 को 1 दिन का थाना अध्यक्ष बनाया। विद्यालय की छात्राओं के साथ पहुंची रिशु को महिला कांस्टेबल रुचि ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।थाना अध्यक्ष अंजीश कुमार ने कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए अभिलेख चेक दिखाते हुए समझाया कि किस तरह थाने का संचालन किया जाता है।
एक दिन की बनी थाना अध्यक्ष के सामने फिरोजाबाद महादेव नगर थाना रामगढ़ निवासी पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि भदाना के पास नगला सागर में बेटी नीटू को ससुराल वाले परेशान करते हैं। फोन से बात नहीं करने देते हैं। थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को भेज कर मामले की जानकारी के लिए आदेश किए। एका रामपुर चौराहे पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले का चालान किया।एटा एका चौराहे पर भी एक और बाइक का चालान किया।
“मेरा सपना बड़ा होकर बड़ा पुलिस अधिकारी बनने का है। इसके लिए मैं अच्छे मन से पढ़ाई करुंगी और अपने पिता का नाम रोशन करते हुए लोगों की समस्याओं को दूर करूंगी” – कुमारी रिशु।