– थाना दक्षिण क्षेत्र में चल रही थी वेश्यावृत्ति
-इस सेक्स रैकेट से कई लड़कियों के जुड़े होने की आशंका
फिरोजाबाद। शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र में जैन मंदिर चौकी के पास स्थित क्लब कैफे रेस्टोरेंट में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया, जिसमें कैफे संचालक, दलाल और ग्राहक के बीच लड़कियों का सौदा और रुपयों के लेनदेन की बात हो रही है।वीडियो के वायरल होने के बाद थाना दक्षिण पुलिस हरकत में आई और रेस्टोरेंट संचालक व कुछ दलालों को थाने ले गई। पहले इन दलालों को थाने से छोड़े जाने की भी बात सामने आई थी,लेकिन अब थाने के प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह क्लब कैफे रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाने वाले आयुष और गौतम आदि पर करवाई करने की बात कह रहे है।
क्या है वायरल वीडियो में ?
वायरल वीडियो में क्लब कैफे रेस्टोरेंट के अंदर ग्राहक से लड़कियों का सौदा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की के लिए 2000 रुपये में बात हो रही है। कैफे संचालक ग्राहक से कह रहा है कि उसे एक काम के 250 रुपये मिलेंगे। वहीं, एक अन्य दलाल 100 रुपये मिलने की बात कह रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़कियां भी कमरे से अंदर-बाहर आती-जाती दिख रही हैं। वीडियो में कैफे संचालक यह भी कबूल कर रहा है कि वह जैन मंदिर के पास और सुहाग नगर स्थित विमल जैन मार्केट में भी देह व्यापार का धंधा चलाता है।
