समय भास्कर, फिरोजाबाद। श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव मंदिर लेबर कॉलोनी में मंगलवार को विधि-विधान के साथ नर्मदेश्वर महाराज एवं नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई,जिसमें जल दिवास,फल दिवास,पुष्प दिवास, अन्न दिवास और शैया दिवास सहित विविध अनुष्ठान संपन्न हुए।
नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि पूर्व में कांवड़ यात्राओं और पूजा-अर्चना पर रोक लगाई जाती थी, लेकिन योगी सरकार के आने के बाद अब शिव भक्त निडर होकर श्रद्धा से कांवड़ यात्रा एवं पूजा कर पा रहे हैं। मंदिर समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है,क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं और सृष्टि संचालन की जिम्मेदारी भगवान भोलेनाथ पर होती है।मंदिर प्राचीन होने के कारण श्रावण मास में अत्यधिक श्रद्धालु आते हैं। गर्भगृह में स्थान की कमी के कारण अभिषेक के समय भीड़ अधिक हो जाती थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई ताकि सभी श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकें।
इस अवसर पर मंदिर के महंत रमेशानंद गिरि, श्रीनिवास शर्मा, योगेंद्र गुप्ता,अक्षय मिश्रा, लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रदीप भारद्वाज, रामवीर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनार सिंह यादव, यशपाल यश, राकेश त्रिपाठी, धीरज गुप्ता,मनीष निगम,गौरीशंकर शर्मा, विजय पाल सिंह, मोहित सिंह, मुकेश शुक्ला, मीरा गुप्ता, मंजू भारद्वाज, ओमलता सिंह, नीलम पोरवाल, पिंकी पाराशर सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
