Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»पुलिस ने 7 चोरों को पकड़ा
    फिरोजाबाद

    पुलिस ने 7 चोरों को पकड़ा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मोबाइल कार चाकू और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद
    फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मंगलबार की शाम जलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल की दीवार के समीप चोरी की योजना बना रहे 7 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 मोबाईल एक इको कार 5 चाकू 5 पेशकश 3 हथौड़ी आदि सामान बरामद करने में सफलता हासिल की।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वाहन चेकिंग एवं वाँछित अपराधी की तलाश के साथ चोरी लूट नकबजनी छिनैती आदि आपराधिक घटनाओं को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलबार की देर शाम थाना प्रभारी उत्तर के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की दीवार के पीछे छापा मारकर ,चोरी की योजना बनाते हुए 07 चोरों को गिरफ़्तार कर लिया। और उनके कब्जे से उक्त चोरी का सामान के अलावा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये है।

    पुलिस अधीक्षक नगर ने गिरफ्तार चोरों के नाम विशाल जाटव उर्फ चौथा पुत्र राजू निवासी गली नम्बर 5 मोहल्ला खेड़ा थाना उत्तर नीरू उर्फ विकास पुत्र श्रीकृष्ण , शिवम पुत्र महेश चन्द्र शाहिल गौस्वामी पुत्र राजू नवनीत उर्फ नितिन पुत्र आशाराम सभी निवासी कबीर नगर थाना उत्तर पंकज उर्फ विजय पुत्र मानसिंह निवासी गाँव फडोरा जनपद मैनपुरी हाल निवासी कबीर नगर गली नम्बर 4 थाना उत्तर भोला उर्फ जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह निवासी आनन्द नगर खेड़ा बताये है।

    पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चोरों से पूँछ तांछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम सभी लोग इको कार में बैठकर गोवर्धन, मथुरा , वृंदावन तथा फिरोजाबाद के मंदिरों में जाते है। और योजनाबद्ध तरीके से दर्शनार्थियों एवं चलते फिरते राहगीरों की जेब से बेगो से मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते है। चोरों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह चोरी किये गये मोबाइलों को साइबर अपराधियो के अलावा राह में चलते फिरते लोगों को बेच देते है। हम सभी अपनी सुरक्षा हेतु अपने पास धारदार चाकू रखते है, बेचे हुए मोबाइलों एवं अन्य सामान की बिक्री से जेब खर्च चलते है। चोरों ने यह भी बताया कि हम लोग एकांत में बन्द घरों का ताला तोड़कर कीमती सामान को चोरी कर लेते है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleसाडूपुर स्थित श्री शिव शंकरलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस
    Next Article सावन की फुहार का आयोजन 19 अगस्त शनिवार को

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.