फ़िरोज़ाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ में सांसी गैंग के 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार व चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस जोन्धरी अण्डरपास के पास चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। वह लोग पुलिस को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। बारिश के कारण फिसलन होने की वजह से हड़बड़ाहट में भागते समय उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ व खुद को घिरता देख उक्त मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी। और उन्हे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आतिश उर्फ आतिस पुत्र अमर सिंह सिसौदिया तथा बाबू पुत्र विक्रम सिसौदिया निवासी ग्राम कड़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्यप्रदेश के रूप में की। पुलिस ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के पास से 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, चोरी किये गये 42,150 रुपये बरामद किए है। पुलिस की माने तो 27 जून को गजेन्द्र कुमार अपने पिता के साथ स्टेट बैंक की मैन शाखा से पिता की पेंशन के 01 लाख रुपये निकालकर घर वापस जा रहा था।
बैंक की शाखा से मोटरसाइकिल बाहर निकालते ही एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल के बैग में रखी रुपयों एवं कागजात की पॉलीथीन को निकालकर मौके से भाग गया। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने अनावरण को दो टीमें गठित की। पुलिस ने मुठभेड़ में दो को पकड़ लिया। मामले में मामले में बॉबी पुत्र दिनेश सिसौदिया निवासी ग्राम कड़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ (मध्यप्रदेश) फरार है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया बेग में रखे 01 लाख रुपयों में से हम तीनों ने 33-33 हजार रुपये आपस में बाँट लिये थे। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया बाबू शातिर अपराधी प्रदेश के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त आतिश उर्फ आतिस पर जनपद मथुरा व अन्य जनपदों में चार मुकदमे दर्ज है।
