समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमित उर्फ खत्री(19) पुत्र लाल सिंह यादव निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार को अवैध 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ रेलवे ढोलपुरा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुमित उर्फ खत्री ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए एक फोटो डाला था। यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना लाइनपार पुलिस ने युवक सुमित उर्फ खत्री को गुरुवार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लाइनपार सचिन कुमार, उप निरीक्षक संतोष सिंह और कॉन्स्टेबल अरुण कुमार मौजूद रहे।
Trending
- बारुईपुर नाबालिग रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर
- अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील
- कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
- उच्च प्राथमिक स्कूलों में 21 शिक्षकों को मिली तैनाती
- फिरोजाबाद में सीएम योगी ने लिया ऐसा फैसला, कांप उठा चीन!
- सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा
- क्षय मुक्त भारत: भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन ने बच्चों को लिया गोद
- भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ आचार्य सुरत्न सागर का मंगल प्रवेश
