फिरोजाबाद । जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एस.आर.के. डिग्री कॉलेज के परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राची अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसे नियंत्रित करने के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पेड़ न केवल वायु को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलस्तर को संतुलित रखने और धरती को हरा-भरा बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि महिला शक्ति ग्रुप द्वारा विभिन्न स्थलों पर लगभग 150 पौधे लगाए गए हैं। वहीं वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने बताया कि इन पौधों में नीम, सहजन, गुलमोहर, पीपल, अशोक, कनेर, अनार, गुड़हल, अमरूद, चांदनी और सदाबहार जैसे छायादार और फलदार पौधे शामिल हैं।

एस.आर.के. डिग्री कॉलेज की बी.एड. विभागाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता ने पौधों के संरक्षण की ज़िम्मेदारी ली और महिला शक्ति द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान, कल्पना राजोरिया, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, पूर्व अध्यक्ष बीना चौहान, ऊषा पाराशर, वर्तिका जैन, शीनू अग्रवाल, सरिता गुप्ता, शालिनी जैन, निहारिका, नीनू, नम्रता, आशा गर्ग, राखी, सीमा, राधिका, मंजू अग्रवाल आदि सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृक्षारोपण में सहयोग किया।

 

Share.
Exit mobile version