-शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

मथुरा। मिशन सशक्त के अंतर्गत शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण वाटिका बलदेव रोड लक्ष्मी नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बुद्धसेन मुख्य वक्ता डॉ पूजा ठाकुर सिकेरा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री सोनल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी, आरएसएम संरक्षक नेम सिंह रहे। कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक नवनीत सिकेरा की पत्नी एवं मिशन सशक्त की चेयरमैन डॉ.पूजा ठाकुर सिकेरा ने कहा कि हमें बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी उत्पीड़न की वजह से किसी बेटी की शिक्षा प्रभावित होती है, तो संबंधित आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। कानून में अनेक कठोर प्रावधान हैं, जिनकी जानकारी हम सभी के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम का आयोजन मिशन सशक्त के मथुरा संयोजक हरिओम गुप्ता ने किया।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड राया बुद्धसेन ने कहा कि शासन बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दे रहा है। हम सभी मिलकर बेटियों को शिक्षित एवं सशक्त बनाएं। उन्होंने बेटियों को कानूनी संरक्षण की जानकारी देने पर भी जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री सोनल शर्मा ने कहा कि आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है, कि बेटियों को कानूनी संरक्षण से संबंधित जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि वह शिक्षित और सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि एक बेटी के संस्कारित एवं शिक्षित होने से दो परिवारों को लाभ मिलता है। ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी ने कहा कि बेटियों को उत्पीड़न सहने की शिक्षा देने की बजाय उन्हें आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनाने पर जोर देना चाहिए।

सम्मान समारोह में 40 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिखा मिश्रा, पूनम गर्ग, विनीता वर्मा, अर्चना वर्मा, प्रीति भटनागर, नेहा सिंह, प्राची अग्रवाल, चित्रा गोला, रेखा दीक्षित, ज्योति दीक्षित, शिखा गौर, पिंकी उपाध्याय,चेतना, सुनीता गुप्ता, दीपिका दीक्षित, नीलम शर्मा, गोवर्धन दास गुप्ता, मनमोहन गौतम, अमित, देवेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सारस्वत , प्रमोद वर्मा, अवधेश,सुदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Share.
Exit mobile version