फ़िरोज़ाबाद/टूंडला। श्रावण मास के पवित्र द्वितीय सोमवार के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ज़िला फिरोज़ाबाद द्वारा एटा रोड टूंडला व तूनगला चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ज़िला प्रभारी बृज बहादुर भारद्वाज उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें चाय, बिस्किट, फलाहार एवं जलपान वितरित कर सेवा भाव प्रदर्शित किया। साथ ही यात्रियों की चिकित्सा और सुरक्षा के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग भी दिया गया।

इस अवसर पर ज़िला प्रभारी बृज बहादुर भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,

“एक समय था जब कावड़ यात्रियों पर लाठियां भांजी जाती थीं, लेकिन आज भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही है और उनके लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं।”

जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि,

“श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना है। इस दौरान श्रद्धालु गंगाजल लाकर शिवालयों में अर्पित करते हैं। यह सेवा कार्यक्रम भी इसी भावना का हिस्सा है।”

इस सेवा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हनुमंत सिंह बघेल, आकाश शर्मा, सचिन जैन, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता, अनंत प्रताप सिंह, अग्रज जैन, महेंद्र झा, बृजपाल सविता, सुधीर एडवोकेट, हनी जादौन, विनोद बाबू, देवांशु उपाध्याय, गौरव सिसोदिया, पवन चक, मनीष गौतम, राहुल पाठक, लालू, व विशाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version