सवांददाता/ मीरा भायंदर

लायंस/लियो क्लब ऑफ़ मुंबई —-  राइजिंग स्टार्स विथ सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मुख्य संरक्षक विनीता सुनील पाटोदिया,मुख्य सलाहकार कमल पोद्दार, संरक्षक विकास केडिया के मार्गदर्शन में गणपति के पावन पर्व पर खाना एवं पानी वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

क्लब अध्यक्ष लायन रामावतार जांगिड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लब द्वारा महानगरपालिका कर्मचारी,फायर ब्रिगेड कर्मचारी, बोट कर्मचारी,बिजली विभाग कर्मचारी,पुलिस कर्मचारी,ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी, आरपीएफ पुलिस कर्मचारी आदि को विसर्जन के चारों दिन कुल 1650 प्लेट खाना एवं करीब 2000 पानी की बोतल उपलब्ध कराया गया।
विसर्जन के अंतिम दिन इस अवसर पर मीरा भायंदर विधायक एवं क्लब बोर्ड डायरेक्टर गीता भरत जैन,सुमन रमेश कोठारी,समाजसेवी रथिन दत्ता,नरेंद्र शर्मा,महेंद्र रूंगटा,नवघर पुलिस चौकी के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पवार एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष रितेश बुरड़,नरेश पी केडिया,सचिव महेश हिम्मतरामका, कोषाध्यक्ष निलेश लिखमानीया,नारायण सिंघानिया,संजय पोदार, देवकीनंदन मोदी,संजय अग्रवाल, दीपक मंगल,यतिन मेहता एवं लियो क्लब संस्थापक याशी केडिया,अध्यक्ष अनुष्का गुप्ता,सचिव जिनीता मेहता,अभिषेक,हिमांशु,अमन, साकेत,दीप,अमित,हेमंत तथा अन्य टीम का सहयोग रहा।
Share.
Exit mobile version