एका (फिरोजाबाद)। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर थाना एका परिसर में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। थाना एका में एचएम (HM) पद पर तैनात नरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी योगेश कुमारी के साथ मिलकर थाना परिसर में तैनात चौकीदारों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए।

इसके साथ ही पर्व की परंपरा के अनुरूप खिचड़ी, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद भी वितरित किया गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच किए गए इस सेवा कार्य की सभी ने प्रशंसा की।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाज की सुरक्षा में लगे कर्मियों की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। कंबल और भोजन पाकर चौकीदारों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

 

Share.
Exit mobile version