Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Home

    नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

     बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है. इसके अलावा भाजपा कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा तथा जदयू कोटे से श्रवण कुमार सहित आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा कोटे से संतोष कुमार सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

    इससे पहले, उन्होंने दिन में अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के सामने एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया था. बिहार विधानसभा में अभी जेडीयू के पास 45 विधायक हैं, वहीं बीजेपी के पास 76 और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 विधायक हैं. ऐसे में इन तीनों दलों के पास कुल 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से तीन ज्यादा हैं.

    राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश सहित सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई. नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleफिरोजाबाद महोत्सव में राम गीतों ने समां बांधा
    Next Article वॉक्हार्ट अस्पताल द्वारा मधुमेह मुक्ती के लिए एक नया अभियान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.