समय भास्कर,फिरोजाबाद। ब्राह्मण युवा जागरण मंच के पदाधिकारी ने गुरुवार को महानगर में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे की मूर्ति नगर निगम द्वारा लगवाए जाने को लेकर महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया।
मंच के पदाधिकारी ने बताया कि कई बार नगर निगम की पूर्व महापौर एवं नगर आयुक्त व जनप्रतिनिधि आदि को ज्ञापन देने के बावजूद भी शहर में अब तक मंगल पांडे की मूर्ति लगवाई नहीं गई है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ लहरी,प्रशांत शर्मा,आशु उपाध्याय,राजीव शर्मा,तरुण उपाध्याय,चेतन दीक्षित,मोहित शर्मा,शोभित भारद्वाज,देव शर्मा,विष्णु उपाध्याय,धर्मेंद्र शर्मा (धीरू),सत्यम शर्मा आदि ब्राह्मण युवा जागरण मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
