फिरोजाबाद, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के एटा रोड स्थित शिविर कार्यालय पर दिन मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  उदय प्रताप सिंह ने की। इस बैठक में आगामी विजय कारगिल दिवस (26 जुलाई) तथा माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विजय कारगिल दिवस के अवसर पर 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे के आर बी डिग्री कॉलेज, असन रोड टूंडला में एक जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष  उदय प्रताप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी जिम्मेदारियों को साझा किया, ताकि आयोजन पूर्ण रूप से सफल और गरिमामय रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से हनुमंत बघेल, शिव शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, अनंत प्रताप सिंह, जुबीन भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version